●●●● DOGA ●●●●
Publisher~Raj Comics
उत्पत्ति ~ सूरज एक अनाथ बच्चा था जोकि डाकू हलकन सिंह को शिशु के तौर पर मिला। हलकन एक दुष्ट और क्रूर डकैत था जो सूरज का इस्तेमाल पुलिस की रेड से बचने के लिए और लाशों को ठिकाने लगाने के लिए करता था। वो सूरज के साथ कुत्तों जैसा व्यवहार करता था और उसे कुत्ता कहकर ही बुलाता था,,इतनी अपार यातनाओं से पीड़ित बच्चे की आत्मा मर चुकी थी,,जानवारों की भाँति किये व्यवहार के कारण वो भी जानवर ही बन चूका था,,इतने दर्द सहने के बाद उसका शरीर लगभग दर्दहीन हो चूका था।और एकदिन हलकन की कैद में एक और शक्श शामिल हो गयी उस बच्ची का नाम था सोनिका जिसे वो प्यार से सोनू बुलाता था,,सूरज का तब कोई नाम नहीं था उसीने उसका नामांकरण किया और उसे सूरज नाम दिया।सूरज को उससे हमदर्दी थी इसीलिए वो उसके साथ हलकन की कैद से भाग निकला लेकिन सोनू उससे हमेशा के लिए खो गयी।वहाँ से निकलने के बाद उसने पुलिस को हलकन सिंह के अड्डे की जानकारी दे दी और पुलिस ने हलकन के सारे आदमियों को मौत के घाट उतार दिया लेकिन हलकन वहाँ से फरार हो गया। अब सूरज का एक ही मकसद था एक ऐसा सामर्थ्य पाना जिससे वो हलकन से सोनू के मौत का प्रतिशोध ले सके,,जिसके लिए वो मुंबई भाग गया मुंबई में पहले उसने एक "पापे दा ढाबा" पे काम करना शुरू किया जहाँ उसे रत्ती भर इज्जत नहीं मिलती थी वहाँ भी वो कुत्ता कहकर ही बुलाया जाता था,,एक दिन उस ढाबे पे लायन जिम के और किलर जिम के लोगों में लड़ाई हो गयी जिसमे गलती किलर जिम वालों की ही थी,,किलर जिम वालों को मुह की खानी पड़ी। लायन जिम के आदमियों का अद्भुत युद्ध प्रदर्शन देख सूरज ने ठान ली की वो भी लायन जिम का सदस्य बनेगा।
सुरज ने लायन जिम के मुख्य अदरक चाचा से याचना की कि उसे अपना शिष्य बनाए पर उन्होंने अस्वीकार कर दिया लेकिन उन्होंने उसे जिम में साफ़ सफाई करने के लिए रख लिया।अदरक चाचा जो ज्ञान अपने शिष्यों को देते थे वो सब सूरज बड़े ध्यान से सुनता था और जब सारे शिष्य चले जाते थे तब वो चुपके से उनके जिम में एक्सरसाइज करता था अदरक ने उसे ऐसा करते देखा तो उन्हें दया आई और उन्होंने सूरज को उनके लायन जिम में एक्सरसाइज करने की अनुमति दे दी,,जिसने उसके मसल्स मजबूत और शरीर सुगठित करने में मदद की। अदरक के भाई हल्दी ने उसे मार्शल आर्ट्स की,,धनिया ने बॉक्सिंग की,,और कालिमिर्ची ने उसे सारे हथियारों तथा वाहनों को चलाने की ट्रेनिंग दी।
अगले महीने बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता थी और हर बार किलर जिम ही जीतती आई थी लेकिन इस बार लायन जिम की जितने की उम्मीद ज्यादा थी ये बात किलर जिम वालों की आँखों में गडी हुई थी जिनका सरगना था "कीलोटा" । उन्हें वो लायन जिम के प्रतियोगियों की लिस्ट किसी भी हाल में चाहिए थी जो अदरक चाचा ने सूरज को जमा करने के लिए दी थी। कीलोटा के चमचों का सरदार "बोटी" अपने आदमियों के साथ हथियारबंद लायन जिम पहुचा और लायन जिम के सभी सदस्यों का सीना छलनी कर दिया उसने जिनमे अदरक चाचा भी शामिल थे लेकिन अदरक चाचा मृत्यु की अवस्था में नहीं थे ,,जब किलर जिम वालों को ये पता चला की वो लिस्ट सूरज के पास है तो उन्होंने सूरज को घेर लिया और उसपर गोलियां बरसायीं लेकिन इसबार उनका वार बेकार था क्युकी अपनी रक्षा हेतु सूरज ने अपनी इनफील्ड बाइक ही उठा ली और उनपर फेक दी,,और उनसबों को बुरी तरह पीटा और उन्हीके बंदूकों से उन्हें अपाहिज बना डाला। जिम वापिस आकर उसने अदरक चाचा को हस्पताल में भरती किया और फिर जिम वापिस आके उसने एक पोशाक बुनि क्युकी जो वो अब करने वाला था वो गैरकानूनी था और कानून के हित में भी था,,बचपन से ही पाप और आतंक देखने वाले ने उस दिन पाप का सर्वनाश करने की ठान ली थी और वो बन गया "डोगा" । डोगा बनने के बाद उसने अपने सारे प्रतिशोध ले लिए और एक जुर्मरहित समाज की स्थापना में जुट गया,,और लोग उसे "मुंबई का बाप" भी कहने लगे।
शक्तियाँ,,क्षमताएँ और गुण ~
Height - 6'5 (195 cm)
Weight - 94 kg (209 lbs)
Eyes - Black
Hair - Black
अपार भौतिक ताकत और सहनशक्ति,,
कई प्रकार के युद्ध कलाओं में निपुण जैसे बॉक्सिंग,,कराटे,,ब्लैक पेप्पर इत्यादि
खुदपर चल रही गोलियो से बचने की ब्लैक पेप्पर कला।
एक माहिर शूटर जिसके शत्रागार में ढेरों हथियार मौजूद हैं।
बचपन से ही कोई साथी ना होने के कारण उसने कुत्तों से यारी कर ली और वो भी इतनी घनिष्ट मित्रता की वो उनकी भाषा तक बोल और समझ सकता है,,दुनिया का कोई भी कुत्ता नहीं जो उसे देखते ही उसका दोस्त ना बन जाए और उसका कहना ना मानने लगे,,कुत्तों के जरिये वो मुजरिमों का पता लगाता है और उन्हें अपराधियों को नोच खाने का अदेश भी दे सकता है।
गज़ब की फुर्ती और एक तेज दीमाग जिससे दुश्मनों की चालो को पता करके उन्हें नाकाम कर देता है और पुलिस से भी बच जाता है।
उसका शारीरिक बल जिम में की हुई एक्स्ट्रा वर्कआउट का नतीजा है। बाकी सुपरहीरोज की तरह उसमे कोई सुपर ल नेचुरल शक्ति नहीं वो एक साधारण इंसान है जिसे असाधारण उसका जुनून,,जज्बा और ताकत बनाती है।
वो सबसे शक्तिशाली हीरो है अगर अन्य किसी असाधारण शक्ति को नकार दिया जाए तो।
डोगा के नाम के पीछे कुत्तों के अलावा एक और रहस्य भी है,,एक कॉमिक में उसके नाम के फुल फॉर्म का भी विवरण है ~
Lion (D)Den,,
Lion (O)Occult,,
Lion (G)Gym,,
Lion (A)Aim.
Lion Den में डोगा ने हल्दी के सानिध्य में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली।
Lion Occult में डोगा ने धनिया के सानिध्य में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली।
Lion Gym में उसने अदरक चाचा के सानिध्य में जिम कर अपने शरीर को बलिष्ठ और सुगठित बनाया।
Lion Aim में उसने कालीमिर्च के सानिध्य में हथियारों की ट्रेनिंग पायी।
Like Us On Facebook~
SUPERHEROES CLASH