Tuesday, 11 November 2014

Bhediya Biography

[Bheriya/भेड़िया]

Publisher-Raj Comics

Creator-Dheeraj Verma

उत्पत्ति ~ करीबन 50 हज़ार वर्षों पूर्व एक वुल्फ़ानो नामक साम्राज्य हुआ करता था जिसमे आज की तुलना से अत्यंत विकसित भेडिये रहा करते थे जिनका शारीरिक ढाँचा और चाल चलन लगभग इंसानों की तरह ही था परन्तु वो इंसानों से अत्यंत शक्तिशाली थे।उनके राजा का नाम था वुल्फा जो कोंकणी की राजकुमारी सुर्वया को पसंद करता था जोकी मानव थी।वुल्फा ने छल से सुर्वया से विवाह कर लिया और उन दोनों का एक पुत्र हुआ जिसका नाम पड़ा कोबी।कोबी अपने आप में अनोखा था,,उसमे मानव की तीक्ष्णता भी थी और भेडिये की बेमिसाल ताकत भी उसके जैसा पुरे वुल्फानो में कोई भेडीया नही था....वो मानव-भेड़िया था।

अंततः सुर्वया वुल्फा की चाल समझ जाती है फलस्वरूप वो कोबी और वुल्फा को छोड़कर मोरागाह के राजा से विवाह कर लेती है।कोंकणी का राजा कोंकण वुल्फानो और उसकी प्रजाति को नष्ट कर देता है....पर वुल्फानो के रक्षक गुरु भटीकी कोबी को किसी तरह से बचा लेते हैं.....और उसे अपना शिष्य बनाकर अपनी अद्भुत शिक्षा प्रदान करते हैं और उसे दिव्य आभूषण और एक प्रलयंकारी गदा प्रदान करते हैं....भटीकी की अतुल्य युद्ध कलाओं को सीखकर कोबी एक शक्तिशाली योद्धा बनता है।भोकाल भी भेड़िया का गुरु है भोकाल ने भी कई एहेम कलाएँ भेड़िया को सिखाई हैं।
कोबी के वयस्क होने पर वो और उसके पिता सुर्वया के पास जाते हैं लेकिन सुर्वया क्रोधित हो उठती है और इसी क्रोधाग्नि में वो कोबी को श्राप देती है जिससे कोबी एक स्वर्ण मूर्ति में परिवर्तित हो जाता है।

लगभग 50 हज़ार वर्षों बाद श्राप के टूटने पर वो खुद को असम के जंगलों में पाता है।अतः वो अपनी नये जीवन की शुरुवात अपने नए नाम भेड़िया से करता है।वो ऊँचे कद-काठी का,,लाल/भूरे बालों वाला,,चमकदार आँखों वाला और लम्बी पूँछ वाला भेड़िया-मानव है जो जंगल के सभी जीवों से पुर्णतः भिन्न है जो जंगल की और जंगल के निवासियों की रक्षा करता है वो जंगल में संतुलन बनाए रखता है और जंगल के निवासी उसे भेड़िया देवता कहकर संबोधित करते हैं और जंगल का जल्लाद भी उसका एक शीर्षक है।

भटिकि कोबी को पुनः वुल्फानो और उसके समय में भेजने की कोशिश करते हैं लेकिन वो ऐसा करने में विफल होते हैं और ऐसा करने का दुष्परिणाम भी उन्हें प्राप्त होता है जिससे कोबी के शरीर के दो हिस्से हो जाते हैं जिसमे उसका मानव भाग भेड़िया के रूप में अलग हो जाता है जिसमे फोबोस उर्जा है और भेड़िया भाग कोबी के रूप में अलग हो जाता है जिसमे मोबोस उर्जा है।मोबोस और फोबोस चन्द्रमा के उपग्रह हैं जिनकी शक्ति से भेड़िया और कोबी एक शरीर से अलग हुए और उनका अलग होना और एक होना तभी सम्भव है जब सारे ग्रह एक सीध में हों[भेड़िया और कोबी कई बार एक और अलग हुए हैं] । और इसी बीच कोबी जो भेड़िया भाग है उसका जेन से विवाह हो जाता है और इसी बंधन के कारण कोबी जंगल छोड़कर कहीं जा नही पाता वो भी जंगल में ही रहता है।कोबी अपनी मनमानी करने वाला,,निर्दयी एवं मन्बुद्धि वाला भेड़िया है जो अक्सर जंगल के जानवरों पर जुल्म ढाता है।वहीं दूसरी ओर मानव होने के कारण भेड़िया एक अच्छी सूझ-बुझ वाला और एक अच्छी विचारधारा वाला व्यक्ति है।कोबी और भेड़िया में अक्सर झगडे होते रहते हैं कभी जेन को लेकर,,कभी कोबी की उद्दंडता को लेकर।
वन के आदिवासी भेड़िया की जय जय कार करते हैं और उसे भेड़िया देवता कहते हैं वही दूसरी ओर वे कोबी से भयभीत रहते हैं क्युकी दीमाग सटकने पर कोबी उनकी भी मरम्मत करता है।
लेकिन कोबी भी जंगल की रक्षा करने से पीछे नहीं हटता क्यूँकी जंगल पर किसी और की हुकूमत हो ये उसे मंजूर नहीं।

भेड़िया[कोबी+भेड़िया]~~
Height/कद - 8 Feets
Weight/वजन- 154 kg.

कोबी[भेड़िया का भेड़िया भाग]~~
Height/कद - 8 Feets
Weight/वजन- 138 kg

भेड़िया[भेड़िया का मानव भाग]
Height/कद- 6 Feet 6 inches
Weight/वजन- 122 kg

शक्तियाँ और क्षमताएँ~~

गदा ~ भेड़िया के पास गुरु भटिकि द्वारा दी हुई भेड़िया देवता की प्रलयंकारी गदा है....जिसके प्रहार से वृक्ष घास-फूस की तरह जड़ से उखड जाते हैं उसके गदा की प्रहार से हाथी,,गैंडे जैसे जीव हवा की सैर करते हैं इससे भेड़िया और कोबी ने कई दैत्यों को मौत की नींद सुलाई है।ये गदा भेड़िया पर प्रहार हुई उर्जाओं को अवशोषित/Absorb कर लेती है जिससे कोबी को नुक्सान नहीं पहुँचता।भेड़िया की इस गदा को उठाना किसी भी साधारण प्राणी के बस में नहीं।जरुरत पड़ने पर भेड़िया"हे भेड़िया देवता मदद" चिल्लाता है और ये गदा उसके हाथ में प्रकट हो जाती है।

पूँछ ~ भेड़िया की पूँछ कितनी भी लम्बी हो सकती है....वो अपने पूँछ में शत्रुओं को लपेटकर उनकी हड्डियाँ चूर कर सकता है।उसकी पूँछ उसके लिए जंगल में यातायात का सबसे तीव्र माध्यम है।कटने पर उसकी पूँछ पुनः ठीक हो जाती है।

महामानव ताकत ~ भेड़िया के पास अपार बहुबल है....दिव्य कड़ा मिलने के पहले भी भेड़िया में इतनी शक्ति थी की वो भेड़िया देवता की गदा को उठा सकता था लेकिन उसेसे वो युद्ध करने मव असमर्थ था....जिसे बिना दिव्य कड़े के उठाना किसी साधारण प्राणी के बस में नहीं और कड़ा मिलने के बाद उसका बाहुबल और भी बढ़ गया।वो जंगल के मजबूत पेड़ उखाड़ देता है,,वो बिना गदे के ही जंगल के किसी भी जानवर को चुनौती दे सकता है और उसे परास्त भी कर सकता है।उसके एक घुसे से हाथी और गैंडे जैसे जीव मुर्छित और घायल हो जाते हैं।

भेड़िये ~ जंगल के सारे भेड़िये उसके गुलाम हैं....भेडियों को पुकारने के बाद एक बड़ी तादात में भेड़िया फ़ौज उसके समक्ष उपस्थित हो जाती है।ये भेड़िये भेड़िया की हर आज्ञा का पालन करते हैं और शत्रुओं की बोटियाँ नोच डालते हैं।

अन्य ~ भेड़िया के लम्बे नाख़ून और दांत घातक चीर फाड़ में समर्थ हैं,,भेड़िया के पास लम्बे कान हैं जो काफी दूर तक की आवाजों को भी सुन लेते हैं,,भेड़िया होने के नाते उसको गंधों की पहचान है वो शत्रु को दूर से ही सूंघकर सतर्क हो जाता है....भेड़िया काफी ऊँची छलाँगे मार सकता है अतः भेड़िया होने के नाते उसके पास एक भेडिये की सारी खूबियाँ हैं।

दिव्य आभूषण--

भेड़िया को ये सारे दिव्य आभूषण गुरु भटिकि ने दिए हैं जो निम्न हैं~

कंठ माला ~ ये माला वो अपने गले में धारण करता है और इसी के जरिये भेड़िया देवता का आह्वाहन[भेड़िया देवता मदद] करने पर प्रलयंकारी गदा उसके हाथ में प्रकट होती है बिना इसके ऐसा करना असम्भव है।

कड़े ~ भेड़िया देवता की गदा को उठा पाना किसी भी साधारण प्राणी के लिए असम्भव है....प्रसिक्षण के दौरान भेड़िया गदा को उठा तो लेता था लेकिन उससे युद्ध करने और उसे चला पाने में असमर्थ था इसीलिए भेड़िया ने अपने हाथों में दिव्य कड़े धारण किये जो उसे गदा उठा पाने का पर्याप्त बाहुबल प्रदान करते हैं और इसके कारण भेड़िया और भी शक्तिशाली हो गया।भेड़िया का मानव रूप यानी भेड़िया गदा को नहीं उठा सकता लेकिन कोबी जो भेड़िया का भेड़िया भाग है उसके पास सारे आभूषण होने के कारण वो भेड़िया की सारी शक्तियाँ इस्तेमाल करने में समर्थ है।

कमर पट्टिका ~ इस कमर पट्टिका के जरिये भेड़िया के घाव तुरंत भर जाते हैं।और ये जहर और विषाणुओं को भी ख़त्म कर देता है जिससे भेड़िया निरोग और स्वस्थ रहता है।इसकी परावर्तन शक्ति के द्वारा कोबी पर प्रहार हुई उर्जायें परावर्तित/Reflect हो जाती हैं।

Like Us On Facebook~
SUPERHEROES CLASH

1 comment: